Category Archives:  Entertainment

एक्टर बनने से पहले इंजीनियर है ये जाने माने सितारे, जानिए

Sep 14 2020

Posted By:  Sunny

एक्टर बनने की चाह लेकर हर साल ना जाने कितने ही लोग सपनो की नगरी मुंबई आते है | एक्टर बनने का सपना लेकर आने वाले कई लोग बकायदा एक्टिंग की पढाई कर के आते है | वहीँ कुछ लोग अपने टैलेंट पर भरोसे के दम पर आते है | वैसे बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार भी है, जो आज एक्टर तो है, लेकिन उन्होंने इसके लिए पढाई नहीं की | उन्होंने पहले इंजीनियरिंग की लेकिन बाद में एक्टर बन गए | आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड के इंजीनियर्स से मिलवाने जा रहे है |


जीतेन्द्र कुमार


जीतेन्द्र कुमार जीतू भैया के नाम से बड़े फेमस है | डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया के सबसे शानदार कलाकारों में उनकी गिनती होती है | बता दे वे आयुष्मान खुराना के साथ 'शुभ मंगल और ज्यादा सावधान' में नजर आये थे | उन्होंने IIT खड़कपुर से सिविल इंजीनियरिंग की थी, लेकिन बाद में वे एक्टिंग की दुनिया में आ गए |

कृति सेनन


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'नैनोकडिने' से हुयी थी | इस फिल्म में वे सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आयी थी | बता दे वे एक एक्ट्रेस के साथ साथ बी.टेक इंजीनियर भी है | उन्होंने नोएडा के जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया है | इसके बाद उनका रुख मॉडलिंग और एक्टिंग की तरफ हो गया |



कार्तिक आर्यन


आज कार्तिक युवाओ की पहली पसंद है | लोगो ने उन्हें खूब प्यार दिया है | उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू प्यार का पंचनामा फिल्म से किया था | वैसे कार्तिक मुंबई पढाई करने के लिए आये थे | वे बायो टेक्नोलॉजी की पढाई कर रहे थे, लेकिन उनका दिमाग फिल्मो में ज्यादा लगने लगा था | बस फिर उन्होंने एक्टिंग को ही अपना लक्ष्य बना लिया |

तापसी पन्नू


तापसी आज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस है | एक्ट्रेस बनने से पहले वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी | उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी | बता दे वे एक कंपनी में नौकरी भी करने लगी थी | लेकिन बाद में मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया ने उन्हें आकर्षित किया और वे आज वे सफल एक्ट्रेस है |

सोनू सूद


आज सोनू सूद एक्टर से ज्यादा मसीहा के रूप में पहचाने जाने लगे है | सोनू ने यशवंतराव चाव्हाण कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी | लेकिन इसके बाद उनका मन बदल गया और एक्टिंग की दुनिया में आ गए | वैसे सोनू फिल्मो में भले ही विलन के किरदार निभाते हो, लेकिन असल जिंदगी में वे एक हीरो है |

रितेश देशमुख


मराठी और हिंदी सिनेमा में रितेश अपनी अच्छी खासी पहचान रखते है | बता दे वे एक आर्किटेक्चर इंजीनियर भी है | उन्होंने कमल रहेजा कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर से डिग्री हासिल की थी | वैसे हो सकता है कि वे अपने घर में इंजीनियर वाला दिमाग यूज़ करते हो |

अमीषा पटेल


एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज कल फिल्मो से दूर है, लेकिन एक ऐसा समय था जब उन्हें टॉप एक्ट्रेस का तमगा हासिल था | बता दे उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स में स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से बायो जेनेटिक इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है |



आर माधवन


आर माधवन फ़िल्मी जगत के जाने माने सितारे है | उनकी असल जिंदगी 3 इडियट्स में निभाए उनके किरदार से काफी मिलती जुलती है | उन्होंने पहले कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इंजीनियरिंग की, फिर महराष्ट्र के किशन चाँद चेलाराम कॉलेज से पब्लिक स्पीकिंग की डिग्री ली | लेकिन बाद में फ़िल्मी दुनिया में आये |

सुशांत सिंह राजपूत


दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी इंजीनियर थे | वे पढ़ने में भी काफी होशियार थे | वे टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष की दुनिया से काफी जुड़े हुए थे | बता दे उन्होंने चाँद पर जमीन भी खरीद रखी थी | साथ ही वे 2021 तक चाँद पर जाने की प्लानिंग भी कर रहे थे | लेकिन अफ़सोस उनके सपने भी उनके साथ चले गए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर